हमारी समिति के बारे में
सरदार पटेल सेवा समिति एक पंजीकृत सामाजिक संस्था है, जो कुर्मी पटेल समाज सहित क्षेत्र के सभी वर्गों के उत्थान हेतु कार्य करती है। समिति की स्थापना इस विश्वास के साथ हुई कि संगठित समाज ही सशक्त समाज है।
हम शिक्षा में सहयोग, जरूरतमंद परिवारों की सहायता, स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करते हैं। समिति का प्रत्येक कार्य सदस्यों के सहयोग और स्वैच्छिक योगदान से संचालित होता है।