यह सेवा कैसे कार्य करती है
- परिवार समिति में पंजीकरण कराता है और आवश्यक विवरण देता है।
- समिति विवरण का सत्यापन करती है — तभी प्रविष्टि स्वीकार होती है।
- उपयुक्त प्रस्ताव आने पर समिति दोनों परिवारों को सूचित करती है।
- संपर्क विवरण दोनों पक्षों की सहमति के बाद ही साझा किया जाता है।
गोपनीयता हमारी प्राथमिकता है
विवाह संबंधी प्रविष्टियाँ सार्वजनिक रूप से वेबसाइट पर प्रदर्शित नहीं की जातीं और न ही किसी सर्च इंजन में दिखाई देती हैं। किसी भी परिवार का फ़ोटो, पता अथवा संपर्क विवरण बिना उनकी स्पष्ट सहमति के किसी को नहीं दिया जाता।
आपका विवरण कब तक रखा जाता है
पंजीकरण के 24 माह बाद आपका विवरण समिति के किसी भी पटल से हटा दिया जाता है — उसके बाद उसे कार्यालय में भी कोई नहीं देख सकता। इससे पहले भी आप कभी कह सकते हैं, तो तुरंत हटा दिया जाएगा।