हमारे कार्यक्षेत्र

समिति इन क्षेत्रों में निरंतर कार्यरत है। प्रत्येक क्षेत्र में आप सदस्य, स्वयंसेवक अथवा सहयोगकर्ता के रूप में जुड़ सकते हैं।

शिक्षा

प्रतिभाशाली किंतु साधनहीन विद्यार्थियों को पुस्तकें, शुल्क एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सहयोग।

स्वास्थ्य

निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर, रक्तदान शिविर तथा गंभीर बीमारी की स्थिति में परिवारों को आर्थिक एवं व्यावहारिक सहायता।

मृदा संरक्षण

किसानों को मृदा परीक्षण, जैविक खाद तथा फसल चक्र की जानकारी देकर भूमि की उर्वरता बनाए रखने हेतु जागरूक करना।

जल संरक्षण

तालाबों की सफाई, वर्षा जल संचयन तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग हेतु गाँव-गाँव जागरूकता अभियान।

पर्यावरण

वृक्षारोपण अभियान तथा लगाए गए पौधों की देखरेख। प्लास्टिक के कम उपयोग हेतु जन-जागरूकता।

महिला सशक्तिकरण

महिलाओं हेतु सिलाई, कढ़ाई एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण। स्वयं सहायता समूहों के गठन में सहयोग।

सामाजिक सद्भाव

सामूहिक विवाह, वृद्धजन सम्मान तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम।

युवा एवं खेल

क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन तथा युवाओं को नशा-मुक्ति एवं करियर मार्गदर्शन।

समिति से जुड़ें

सदस्य बनकर समाज के उत्थान में अपना योगदान दीजिए।

सदस्य बनें दान